सिंघोडा : खड़ी ट्रक से 22 लाख 40 हजार का अफीम पोस्त बरामद, ट्... - CG Sandesh

सिंघोडा : खड़ी ट्रक से 22 लाख 40 हजार का अफीम पोस्त बरामद, ट्रक चालक और मालिक की तलाश जारी...

सिंघोडा थाना क्षेत्र के ग्राम रेहटीखोल के पास NH 53 रोड पर खड़ी ट्रक से पुलिस ने भारी मात्रा में अफीम पोस्त बरामद किया है.

पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार, पुलिस मुखबिर की सुचना पर एन एच 53 रोड बेरियर के कुछ आगे रोड किनारे पहुँची, जहाँ ट्रक क्रमांक RJ 04 GC 5944 रोड किनारे खडी थी, जिसके केबिन में कोई व्यक्ति नहीं था. आसपास चालक एवं वाहन मालिक की पतासाजी करने के बाद भी कोई नहीं मिला. 

पुलिस ने ट्रक की डाला की तलाशी ली तो पता चला की तस्कर मुर्रा बोरियों के नीचे छुपाकर 140 नग प्लास्टिक बोरियों में भरा हुआ प्रत्येक बोरी में 16-16 किलोग्राम कुल 2240 किलोग्राम नमीयुक्त मनोत्तेजक अवैध मादक पदार्थ अफीम पोस्त (डोंडा) कीमती 2240000 ले जा रहा था.

पुलिस ने मामले में अज्ञात के खिलाफ 18(ख) नारकोटिक्स एक्ट के तहत मामला दर्ज कर लिया है.


author

त्रिवेन्द्र जगत

त्रिवेन्द्र जगत एक अनुभवी डिजिटल पत्रकार और cgsandesh.com के लेखक हैं। स्नातक की डिग्री और पत्रकारिता में 7+ वर्षों के अनुभव के साथ, वे पाठकों के लिए शिक्षा, करियर, करंट अफेयर्स और सरकारी योजनाओं से जुड़ी हर छोटी-बड़ी और महत्वपूर्ण खबर लेकर आते हैं। सही, सटीक और समय पर जानकारी देना ही उनका मुख्य लक्ष्य है।
अन्य सम्बंधित खबरें