सरायपाली : युवक के साथ पूर्व विवाद को लेकर मारपीट - CG Sandesh

सरायपाली : युवक के साथ पूर्व विवाद को लेकर मारपीट

सरायपाली थाना क्षेत्र के ग्राम जंगलबेड़ा में एक युवक के साथ पूर्व विवाद को लेकर मारपीट की शिकायत थाने में दर्ज करायी गई है.

ग्राम जंगलबेड़ा निवासी नीलांचल बंछोर ने पुलिस को बताया की वह 19 अक्टूबर की रात खाना खाकर टहलने के लिये निकला था. करीब 09 बजे ओमप्रकाश ताण्डी नीलांचल को पूर्व विवाद को लेकर तू घर से नहीं निकलता है कहकर मां बहन की अश्लील गाली गलौज करने लगा. 

नीलांचल गाली गलौज करने से मना किया तो जान से मारने की धमकी देते हाथ मुक्का से एवं इंट के टुकड़ा से फेंककर मारा. जिससे नीलांचल के सिर में चोंट लगी. उसे डायल 112 वाहन से उपचार के लिये शासकीय अस्पताल सरायपाली ले जाया गया.

पुलिस ने मामले की शिकायत के बाद आरोपी ओमप्रकाश ताण्डी के खिलाफ 115(2)-BNS, 296-BNS, 351(2)-BNS के तहत अपराध कायम किया है.


author

त्रिवेन्द्र जगत

त्रिवेन्द्र जगत एक अनुभवी डिजिटल पत्रकार और cgsandesh.com के लेखक हैं। स्नातक की डिग्री और पत्रकारिता में 7+ वर्षों के अनुभव के साथ, वे पाठकों के लिए शिक्षा, करियर, करंट अफेयर्स और सरकारी योजनाओं से जुड़ी हर छोटी-बड़ी और महत्वपूर्ण खबर लेकर आते हैं। सही, सटीक और समय पर जानकारी देना ही उनका मुख्य लक्ष्य है।
अन्य सम्बंधित खबरें