बसना : गली में बिजली खंभा के नीचे जुआ खेल रहे आरोपियों के खिलाफ हुई कार्रवाई
बसना थाना अंतर्गत भंवरपुर चौकी क्षेत्र के ग्राम जमनीडीह के आम गली में बिजली खंभा के नीचे जुआ खेल रहे आरोपियों के खिलाफ पुलिस ने कार्रवाई की है.
पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार, पुलिस ने 21 अक्टूबर को मुखबीर के बताये स्थान ग्राम जमनीडीह आमगली पहुंचकर घेराबंदी किया और बावनपत्ती नामक जुआ 52 पत्ती तास से रूपये पैसे की हार जीत का दाव लगाकर जुआ खेलते हुये जुआड़ी संतकुमार कर्ष पिता स्व0 गणेश राम कर्ष उम्र 28 साल, रामो राम निषाद पिता मंगल सिंग उम्र 30 साल, संजय खुंटे पिता आलेख राम खुंटे उम्र 27 साल, उत्तरा चतुर्वेदी पिता सनत राम चतुर्वेदी उम्र 30 साल, भोला राम पारेश्वर पिता बलिराम पारेश्वर उम्र 33 साल, उद्ध्व सिदार पिता रामा सिदार उम्र 38 साल निवासी जमनीडीह तथा नील कुमार चौहान पिता फिरत राम चौहान उम्र 31 साल निवासी धोबनीडीह थाना सरसिवा जिला झारबंद बिलाईगढ हाल जमनीडीह चौकी भंवरपुर को पकड़ा. उनके पास फड से 52 पत्ती तास नगदी रकम कुल 2610 रूपये एक सफेद रंग के प्लास्टिक बोरी को जप्त कर कब्जा पुलिस में लिया गया.
आरोपीगण का कृत्य अपराध धारा 3(2) छ0ग0 जुआ प्रतिषेध अधिनियम 2022 का घटित करना पाये जाने से विधिवत आरोप बताकर गिरफ्तार किया गया. मामला जमानतीय होने पर एवं सक्षम जमानतदार पेश करने पर रिहा किया गया.