सरायपाली : पुरानी रंजिश को लेकर बेल्ट से मारपीट, केस दर्ज - CG Sandesh

सरायपाली : पुरानी रंजिश को लेकर बेल्ट से मारपीट, केस दर्ज

सरायपाली थाना क्षेत्र के ग्राम चकरदा में पुरानी रंजिश को लेकर मारपीट के मामले में शिकायत दर्ज करायी गई है.

ग्राम चकरदा निवासी द्वाशराम पटेल ने पुलिस को बताया की 22 अक्टूबर की रात करीब 9 बजे वह गांव के रामेश्वर भोई के साथ जगदीश किराना दुकान के परछी में बैठकर बातचीत कर रहा था. तभी गांव का ताराचंद बंजारा आया और पुरानी रंजिश को लेकर द्वाशराम को अश्लील गाली गुप्तार करने लगा. 

मना करने पर द्वाशराम को जान से मार दूंगा कहकर धमकी देते हुये अपने पहने हुये बेल्ट को निकालकर द्वाशराम को बेल्ट से मारने लगा, जिससे उसके सिर के दाहिने ओर, पीठ में चोंट लगी है. तब वहां से मौका पाकर ताराचंद बंजारा भाग गया.

पुलिस ने मामले की शिकायत के बाद आरोपी ताराचंद बंजारा के खिलाफ 115(2)-BNS, 296-BNS, 351(2)-BNS के तहत अपराध कायम किया है.


author

त्रिवेन्द्र जगत

त्रिवेन्द्र जगत एक अनुभवी डिजिटल पत्रकार और cgsandesh.com के लेखक हैं। स्नातक की डिग्री और पत्रकारिता में 7+ वर्षों के अनुभव के साथ, वे पाठकों के लिए शिक्षा, करियर, करंट अफेयर्स और सरकारी योजनाओं से जुड़ी हर छोटी-बड़ी और महत्वपूर्ण खबर लेकर आते हैं। सही, सटीक और समय पर जानकारी देना ही उनका मुख्य लक्ष्य है।
अन्य सम्बंधित खबरें