CG : पुलिस भर्ती के लिए दस्तावेजों की जांच, शारीरिक नापजोख एवं शारीरिक दक्षता परीक्षा का आयोजन 16 नवम्बर 2024 से
पुलिस मुख्यालय, छत्तीसगढ़ द्वारा जिला पुलिस बल आरक्षक संवर्ग के सीधी भर्ती के 5967 रिक्त पदों पर भती हेतु 04 अक्टूबर 2023 को विज्ञापन जारी किया गया था। 01 जनवरी 2024 से 06 मार्च 2024 तक ऑनलाईन आवेदन पत्र आमंत्रित किये गये थे।
उक्त भर्ती प्रकिया के प्रथम चरण अंतर्गत अभ्यर्थियों के दस्तावेजों की जांच, शारीरिक नापजोख एवं शारीरिक दक्षता परीक्षा का आयोजन 16 नवम्बर 2024 से रायपुर, धमतरी, दुर्ग, राजनांदगांव, बिलासपुर, रायगढ़, सूरजपुर, जगदलपुर एवं कोण्डागांव में निर्धारित परीक्षा स्थलों मे किया
जावेगा।
इस हेतु अभ्यर्थियों के प्रवेश पत्र छत्तीसगढ़ पुलिस की वेबसाईट पर 4 नवंबर 2024 से उपलब्ध होंगे।
अन्य सम्बंधित खबरें