सरायपाली : स्कूल जा रही हूँ कहकर निकली छात्रा लापता, अपहरण क... - CG Sandesh

सरायपाली : स्कूल जा रही हूँ कहकर निकली छात्रा लापता, अपहरण का केस दर्ज

सरायपाली थाना में 15 वर्षीय नाबालिग छात्रा के अपहरण के मामले में शिकायत दर्ज करायी गई है.

थाने में दर्ज रिपोर्ट के मुताबिक, 15 वर्षीय नाबालिग छात्रा 23 अक्टूबर को सुबह करीब 11 बजे स्कूल पढने जा रही हूँ कहकर घर से निकली. वह शाम करीब 05 बजे स्कूल की छुट्टी होने के बाद भी घर वापस नहीं पहुंची. परिजनों ने छात्रा की सहेलियों से पुछताछ की तो बताये की वह स्कूल ही नहीं आयी है.

मामले की शिकायत के बाद पुलिस ने अज्ञात व्यक्ति द्वारा बहला फुसलाकर भगाकर कहीं ले जाने के मामले में बी एन एस की धारा 137(2) के तहत अपराध कायम किया है.


author

त्रिवेन्द्र जगत

त्रिवेन्द्र जगत एक अनुभवी डिजिटल पत्रकार और cgsandesh.com के लेखक हैं। स्नातक की डिग्री और पत्रकारिता में 7+ वर्षों के अनुभव के साथ, वे पाठकों के लिए शिक्षा, करियर, करंट अफेयर्स और सरकारी योजनाओं से जुड़ी हर छोटी-बड़ी और महत्वपूर्ण खबर लेकर आते हैं। सही, सटीक और समय पर जानकारी देना ही उनका मुख्य लक्ष्य है।
अन्य सम्बंधित खबरें