सरायपाली : गहने, नगद रकम और दो मोबाइल की चोरी - CG Sandesh

सरायपाली : गहने, नगद रकम और दो मोबाइल की चोरी

बलौदा थाना क्षेत्र के ग्राम कसडोल से गहने, नगद रकम और दो मोबाइल चोरी की शिकायत थाने में दर्ज करायी गई है.

सुभाष मेहेर पिता टिकेश्वर मेहेर उम्र 53 वर्ष निवासी कसडोल ने पुलिस को बताया की 23 अक्टूबर 2024 को रात लगभग 10 बजे अपनें परिवार के साथ रात्रि का भोजन करनें के बाद सो रहा था. रात लगभग 2 बजे सुभाष उठा तो देखा उसके घर का दरवाजा खूला हुआ था, जिससे सुभाष को शंका हुई तो उसने घर में रखे पेटियों को देखा तो जहाँ पर रखा था उस स्थान पर नहीं था, आस-पास खोजने पर कहीं नहीं मिला. 

कोई अज्ञात व्यक्ति घर अंदर घूसकर पेटी सहित पेटी में रखा नगदी रकम 49,900 एवं सोने का पुराना ईस्तेमाली गहना (हार) लगभग 07 ग्राम कीमत लगभग 40,000 रूपये तथा बिस्तर में रखा 02 नग पुराना ईस्तेमाली रेडमी कंपनी का एंड्रोईड मोबाईल कीमत लगभग 8000 रूपये कुल कीमती 97,900 रूपये को किसी अज्ञात व्यक्ति चोरी कर ले गया है.

पुलिस ने मामले की शिकायत के बाद अज्ञात के खिलाफ 305-BNS, 331(4)-BNS के तहत अपराध कायम किया है.


author

त्रिवेन्द्र जगत

त्रिवेन्द्र जगत एक अनुभवी डिजिटल पत्रकार और cgsandesh.com के लेखक हैं। स्नातक की डिग्री और पत्रकारिता में 7+ वर्षों के अनुभव के साथ, वे पाठकों के लिए शिक्षा, करियर, करंट अफेयर्स और सरकारी योजनाओं से जुड़ी हर छोटी-बड़ी और महत्वपूर्ण खबर लेकर आते हैं। सही, सटीक और समय पर जानकारी देना ही उनका मुख्य लक्ष्य है।
अन्य सम्बंधित खबरें