कोमाखान : आधी रात घर के बाहर आकर फेंका ईंट-पत्थर, जान से मार... - CG Sandesh

कोमाखान : आधी रात घर के बाहर आकर फेंका ईंट-पत्थर, जान से मारने की दी धमकी

कोमाखान थाना क्षेत्र के ग्राम चन्दरपुर में आधी रात घर के बाहर आकर अश्लील गाली गलौज कर गेट और आंगन में ईंट-पत्थर फेंकने तथा जहां भी देखुंगा जान से मार दूंगा कहकर धमकी देने के मामले में एक युवक के खिलाफ शिकायत दर्ज करायी गई है.

ग्राम चन्दरपुर निवासी योगेश्वरी साहू ने पुलिस को बताया की 16 अक्टूबर को वे सह परिवार खाना खाकर अपने-अपने रूम मे सोनी चले गये. रात करीबन 12:30 बजे हो हल्ला गाली गलौज की आवाज सूनकर योगेश्वरी उठी और अपने रूम के खिडकी तरफ से देखी तो सोमनाथ भारती निवासी बैगा खम्हरिया, योगेश्वरी एवं उसके परिवार वालों को अश्लील गाली गलौज कर जान से मारने की धमकी देकर वहां से चला गया. 

फिर रात करीबन 2 बजे पुन: सोमनाथ भारती आया और गाली गलौज कर घर के गेट और आंगन में ईंट और पत्थर फेंका और जहां भी देखुंगा जान से मार दूंगा कहकर धमकी दी.

पुलिस ने मामले की शिकायत के बाद आरोपी सोमनाथ भारती के खिलाफ 296-BNS, 351(2)-BNS के तहत अपराध कायम किया है.


author

त्रिवेन्द्र जगत

त्रिवेन्द्र जगत एक अनुभवी डिजिटल पत्रकार और cgsandesh.com के लेखक हैं। स्नातक की डिग्री और पत्रकारिता में 7+ वर्षों के अनुभव के साथ, वे पाठकों के लिए शिक्षा, करियर, करंट अफेयर्स और सरकारी योजनाओं से जुड़ी हर छोटी-बड़ी और महत्वपूर्ण खबर लेकर आते हैं। सही, सटीक और समय पर जानकारी देना ही उनका मुख्य लक्ष्य है।
अन्य सम्बंधित खबरें