सरायपाली : ढाबा में अवैध शराब पिलाने का साधन उपलब्ध कराने वा... - CG Sandesh

सरायपाली : ढाबा में अवैध शराब पिलाने का साधन उपलब्ध कराने वाले पर हुई कार्रवाई

सरायपाली थाना क्षेत्र के ग्राम नवरंगपुर के अपना ढाबा में पुलिस ने रेड कार्रवाई कर अवैध शराब के मामले में कार्रवाई की है.

पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार, 26 अक्टूबर 2024 को पुलिस को मुखबीर से सूचना मिली कि अपना ढाबा नवरंगपुर में ढाबा संचालक चैतराम चौधरी द्वारा लोगों को शराब पिलाने का अवैध साधन उपलब्ध करा रहा है. सुचना पर पुलिस नवरंगपुर पहुंची और अपना ढाबा नवरंगपुर जाकर रेड कार्यवाही की, जहाँ शराब पीने वाले पुलिस को देखकर भाग गये.

पुलिस ने आरोपी चैतराम चौधरी पिता जिधन चौधरी उम्र 60 साल निवासी बोंदा को पकड़ा जो लोगों को अवैध रूप से शराब पिलाना स्वीकार किया.
चैतराम चौधरी के कब्जे से 02 नग देशी प्लेन शराब 180 ML वाली का खाली शीशी जिसमें शराब का गंध आ रही थी एवं 02 नग खाली डिस्पोजल गिलास जिसमें शराब की गंध आ रही थी को जप्त किया गया.

आरोपी चैतराम चौधरी का कृत्य अपराध धारा 36(C) आबकारी एक्ट का अपराध घटित करने पाये जाने पर गिरफ्तार किया गया एवं अपराध जमानतीय होने से सक्षम जमानतदार पेश करने पर जमानत मुचलका में रिहा किया गया.


author

त्रिवेन्द्र जगत

त्रिवेन्द्र जगत एक अनुभवी डिजिटल पत्रकार और cgsandesh.com के लेखक हैं। स्नातक की डिग्री और पत्रकारिता में 7+ वर्षों के अनुभव के साथ, वे पाठकों के लिए शिक्षा, करियर, करंट अफेयर्स और सरकारी योजनाओं से जुड़ी हर छोटी-बड़ी और महत्वपूर्ण खबर लेकर आते हैं। सही, सटीक और समय पर जानकारी देना ही उनका मुख्य लक्ष्य है।
अन्य सम्बंधित खबरें