खल्लारी : जेसीबी वाले को साइड दो कहने पर बाइक सवार से मारपीट - CG Sandesh

खल्लारी : जेसीबी वाले को साइड दो कहने पर बाइक सवार से मारपीट

खल्लारी थाना क्षेत्र के ग्राम लोहारगांव में जेसीबी वाले को साइड दो कहने पर उसने बाइक सवार के साथ मारपीट की. बाइक सवार दशगात्र कार्यक्रम में शामिल होने के बाद घर लौट रहे थे.

ग्राम सिंघी निवासी जीवराखन यादव ने पुलिस को बताया की 26 अक्टूबर 2024 को वह अपने लडका भूपेन्द्र यादव, पत्नी ज्योती यादव के साथ ग्राम खडासा से दशगात्र कार्यक्रम में शामिल होने के बाद अपने मोटर सायकल से वापस ग्राम सिंघी आ रहे थे. मोटर सायकल को भूपेन्द्र चला रहा था.

ग्राम लोहार गांव के कृष्णा डॉक्टर वाली सकरे गली में महेश्वर ध्रुव जेसीबी लेकर आ रहा था. गली सकरा रहने से उसे भूपेन्द्र हम लोगो को निकलने दो थोडा साईड दे दो कहने पर महेश्वर ध्रुव उत्तेजित हो गया एवं जेसीबी से उतरकर गंदी-गंदी गाली गुप्तार करने लगा. 

भूपेन्द्र द्वारा विरोध करने पर उसे जान से मारने की धमकी देकर कॉलर पकड़कर हाथ मुक्का से मारपीट करने लगा एवं उसके गले को पकड़ लिया. जिसे देखकर जीवराखन एवं उसकी पत्नी ज्योती यादव द्वारा बीच बचाव करने पर ज्योती के साथ भी झुमा झटकी कर हाथ थप्पड से मारपीट कर धक्का देकर जमीन में गिरा दिया. मारपीट को देख राहगीरों ने बीच बचाव किया. तीनो वहां से जाने लगे तो उन्हें जाते देख महेश्वर ध्रुव तुम लोगों को तुम्हारे घर में घुसकर जान से मार दूंगा कह धमकी देने लगा.

पुलिस ने मामले की शिकायत के बाद आरोपी महेश्वर ध्रुव के खिलाफ 115(2)-BNS, 296-BNS, 351(2)-BNS के तहत अपराध कायम किया है.


अन्य सम्बंधित खबरें