बसना : तेरे बेटे ने मेरी बहु के साथ बदतमीजी की है कहकर की मा... - CG Sandesh

बसना : तेरे बेटे ने मेरी बहु के साथ बदतमीजी की है कहकर की मारपीट

बसना थाना क्षेत्र के भंवरपुर चौकी क्षेत्र के ग्राम बुन्देलाभांठा में तेरे बेटे ने मेरी बहु के साथ बदतमीजी की है कहकर मारपीट के मामले में थाने में शिकायत दर्ज करायी गई है.

श्यामलाल निषाद पिता स्व. ननकी निषाद उम्र 50 वर्ष निवासी बुन्देलाभांठा ने पुलिस को दी अपनी शिकायत में बताया है कि 27 अक्टूबर 2024 को सुबह 08 बजे वह अपने घर के परछी में बैठा था. 

तभी मुकुन्द सिदार व फत्ते सिदार दोनों वहां पर आये और तेरा बेटा रामनिवास निषाद मेरे बहू के साथ बदतमीजी किया है इस बात को मैं गांव में सुना हूं बोलकर श्यामलाल को दोनों मिलकर गंदी-गंदी गाली गलौज कर जान से मारने की धमकी देकर हाथ में रखे डण्डा से मारपीट किये, जिससे श्यामलाल के सिर, दोनों भुजा व दाहिने हाथ के दोनों उंगली में चोट आई है. आवाज सुनकर श्यामलाल की पत्नि पुरन बाई निषाद आई तो उसे भी मारपीट किये हैं.

पुलिस ने मामले की शिकायत के बाद आरोपी मुकुंद सिदार और फत्ते सिदार के खिलाफ 115(2)-BNS, 296-BNS, 3(5)-BNS, 351(2)-BNS के तहत अपराध कायम किया है.

भ्रष्टाचार को बढ़ावा और मुख्यमंत्री के जीरो टोलरेंस निति को चुनौती देता जनसंपर्क विभाग, पीजीपोर्टल, जनशिकायत, सीएमहेल्पलाइन लाइनपर की गई शिकायत सब बेअसर


अन्य सम्बंधित खबरें