बागबाहरा : सोने-चांदी और नगद रकम की चोरी, नवाखाई त्यौहार मना... - CG Sandesh

बागबाहरा : सोने-चांदी और नगद रकम की चोरी, नवाखाई त्यौहार मनाने गया था परिवार

घर से सोने-चांदी और नगद रकम की चोरी के मामले में थाने में शिकायत दर्ज करायी गई है.

नंदलाल दीवान पिता कार्तिकराम दीवान उम्र 42 वर्ष निवासी ग्राम रेवा ने पुलिस को बताया की 12 अक्टूबर 2024 को उनके घर में नवाखाई त्यौहार का कार्यक्रम था. उनका पुराना घर ग्राम रेवा में ही नीचे पारा में ही है तथा उनका देवी-देवता वहीँ विराजमान है. वर्तमान में नंदलाल लोग ऊपर पारा में रहते है.

नंदलाल ने बताया की दोपहर करीबन 01:30 बजे नंदलाल तथा उसका छोटा भाई मुरली अपने-अपने परिवार को लेकर नीचे पारा स्थित अपने पुराना घर में नवाखाई मनाने गये थे.

उसी दरीम्यान कोई अज्ञात चोर उनके घर के कमरों में रखे व आलमारी में रखे रूपये करीबन 40,000 रूपये जिसमें से 17,000 मुरली के व 23000 रूपये नंदलाल के तथा घर के आलमारी में रखे सोने चांदी के गहने पैर पट्टी नगोड़ी 01 नग करीबन 8135 रूपये, पायल 1 नग कीमती 6720 रूपये, इयररिंग 1 नग 29143 रूपये सोने का, पत्ती 04 नग सोने का कीमती 10600 उपरोक्त सभी सामानों व रूपये पैसो को कोई अज्ञात चोर चोरी कर ले गया है.

पुलिस ने मामले की शिकायत के बाद अज्ञात के खिलाफ 305(a)-BNS, 331(3)-BNS के तहत अपराध कायम किया है.


author

त्रिवेन्द्र जगत

त्रिवेन्द्र जगत एक अनुभवी डिजिटल पत्रकार और cgsandesh.com के लेखक हैं। स्नातक की डिग्री और पत्रकारिता में 7+ वर्षों के अनुभव के साथ, वे पाठकों के लिए शिक्षा, करियर, करंट अफेयर्स और सरकारी योजनाओं से जुड़ी हर छोटी-बड़ी और महत्वपूर्ण खबर लेकर आते हैं। सही, सटीक और समय पर जानकारी देना ही उनका मुख्य लक्ष्य है।
अन्य सम्बंधित खबरें