CG : भैसों के झुंड के टकराने से सड़क पर गिरे बाइक सवार, सामन... - CG Sandesh

CG : भैसों के झुंड के टकराने से सड़क पर गिरे बाइक सवार, सामने से आ रही ट्रक ने महिला को रौंदा, मौके पर दर्दनाक मौत

खैरागढ़-छुईखदान-गंडई। जिले से हादसे की खबर सामने आ रही है, यहां छुईखदान में आज सोमवार की दोपहर लगभग 12:00 बजे छुईखदान अंतर्गत ग्राम ओटेबंद निवासी परिवार मोटरसाइकिल से खैरागढ़ की तरफ जा रहा था, तभी उनकी बाइक हादसे का शिकार हो गई। प्रत्यक्ष दर्शीयों ने बताया कि पुरुष और महिला की बाइक भैंसों के झुंड से टकरा गई, और बाइक में सवार पति चमरू जंघेल और पत्नी दुर्गा जंघेल सड़क पर गिर गए, इसी दौरान विपरीत दिशा से आ रही ट्रक की चपेट में महिला आ गई, और कुचल जाने से महिला के शरीर के टुकड़े टुकड़े हो गए और महिला की मौके पर दर्दनाक मौत हो गई है।


author

CG SANDESH

Call :- 09131581090
अन्य सम्बंधित खबरें