बागबाहरा : सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में मानसिक स्वास्थ्य श... - CG Sandesh

बागबाहरा : सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में मानसिक स्वास्थ्य शिविर आयोजित

महासमुंद : 28 अक्टूबर 2024 को राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन के तहत राष्ट्रीय मानसिक स्वास्थ्य कार्यक्रम अंतर्गत डॉ पी कुदेशिया सी एम एच ओ महासमुंद,नीलू घृतलहरे डीपीएम एन एच एम और डॉ सी पी चंद्राकर नोडल मानसिक स्वास्थ्य के समन्वय से फिक्स डे मानसिक स्वास्थ्य शिविर सी एच सी बागबहरा में आयोजित किया गया.

शिविर में 13 मानसिक रोगियों का सफल इलाज किया गया साथ ही निःशुल्क दवाई के साथ मनोसामाजिक परामर्श भी दिया गया. बागबाहरा सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र से डॉ बी एस बढ़ाई बी एम ओ, हेमकुमार सोनकर बी पी एम का सहयोग रहा. शिविर में मेडिकल कालेज सह जिला अस्पताल से रामगोपाल खूंटे पी एस डब्लू, गौतम यादव और अन्य स्टॉफ शामिल हुये.


author

त्रिवेन्द्र जगत

त्रिवेन्द्र जगत एक अनुभवी डिजिटल पत्रकार और cgsandesh.com के लेखक हैं। स्नातक की डिग्री और पत्रकारिता में 7+ वर्षों के अनुभव के साथ, वे पाठकों के लिए शिक्षा, करियर, करंट अफेयर्स और सरकारी योजनाओं से जुड़ी हर छोटी-बड़ी और महत्वपूर्ण खबर लेकर आते हैं। सही, सटीक और समय पर जानकारी देना ही उनका मुख्य लक्ष्य है।
अन्य सम्बंधित खबरें