CG ब्रेकिंग : दीपावली की खुशियां मातम में बदली, तालाब में डू... - CG Sandesh

CG ब्रेकिंग : दीपावली की खुशियां मातम में बदली, तालाब में डूबने से दो सगी बहनों समेत तीन लड़कियों की मौत

धमतरी। जिले के बेलरगांव तहसील से दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है, जहां घर में दिवाली सफाई के बाद गांव के तालाब में कपड़ा धोने गई दो सगी बहनों समेत तीन लड़कियों की पानी में डूबने से मौत हो गई।


बताया जा रहा है कि तहसील मुख्यालय में रहने वाली दो सगी बहनें यामिनी यादव, काजल यादव और सहेली सेविका कोर्राम घर में साफ सफाई के बाद गांव के छिपली तालाब में कपड़ा धोने गई थी तभी अचानक एक का पैर फिसल गया और पानी में डूबने लगी, जिसे बचाने के लिये दोनों लड़कियां भी तालाब में उतर गई लेकिन तीनो ही तालाब की गहराई में समा गईं। इस हादसे के बाद त्यौहार की खुशी मातम में बदल गया है।


author

CG SANDESH

Call :- 09131581090
अन्य सम्बंधित खबरें