CG : रेलवे स्टेशन में चाकू से गला रेतकर युवक की हत्या - CG Sandesh

CG : रेलवे स्टेशन में चाकू से गला रेतकर युवक की हत्या

रायपुर। राजधानी रायपुर के रेलवे स्टेशन में एक युवक की चाकू से गला रेतकर बेरहमी से हत्या कर दी गई है। इस घटना के बाद रेलवे स्टेशन परिसर में हड़कंप मच गया है। घटना की सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को पीएम के लिए भेजवाकर मामले की जांच में जुट गई है।

जानकारी के अनुसार, यह मामला GRP थाना क्षेत्र का है, जहां अज्ञात आरोपियों ने रेलवे स्टेशन के प्लेटफार्म नंबर 01 के बाहर युवक की चाकू से गला रेतकर हत्या की है। हत्या के पीछे की वजह अभी स्पष्ट नहीं हो पाई है। इस मामले में पुलिस ने 2 संदिग्धों को हिरासत में लेकर पूछताछ कर रही है। वहीं मृतक की पहचान नहीं हो पाई है।

भ्रष्टाचार को बढ़ावा और मुख्यमंत्री के जीरो टोलरेंस निति को चुनौती देता जनसंपर्क विभाग, पीजीपोर्टल, जनशिकायत, सीएमहेल्पलाइन लाइनपर की गई शिकायत सब बेअसर


अन्य सम्बंधित खबरें