बसना : कचरा फेंकने की बात पर बुजुर्ग महिला के साथ मारपीट - CG Sandesh

बसना : कचरा फेंकने की बात पर बुजुर्ग महिला के साथ मारपीट

बसना थाना क्षेत्र के ग्राम कुदारीबाहरा में गली में कचरा फेंकने की बात पर बुजुर्ग महिला के साथ मारपीट के मामले में थाने में शिकायत दर्ज करायी गई है.

ग्राम कुदारीबाहरा निवासी सनमोति साव ने पुलिस को बताया कि 30 अक्टूबर 2024 को सुबह करीबन 8 बजे वह अपने घर के सामने में ब्रश कर रही थी. तभी गांव का कन्हैया साव आया और बोला की तुम गली में कचडा फैला रही हो. सनमोति ने कहा मैं यहां गली में कचडा नहीं फेक रही हूं. 

इतने में कन्हैया साव अश्लील गाली गलौज करते जान से मारने की धमकी देकर पास के बाडी से लकड़ी के डंडे को निकालकर मारपीट करने लगा. मारपीट करने से सनमोति के पीठ व बांए गाल के पास चोंट आयी है.

पुलिस ने मामले की शिकायत के बाद आरोपी कन्हैया साव के खिलाफ 115(2)-BNS, 296-BNS, 351(2)-BNS के तहत अपराध कायम किया है.


author

त्रिवेन्द्र जगत

त्रिवेन्द्र जगत एक अनुभवी डिजिटल पत्रकार और cgsandesh.com के लेखक हैं। स्नातक की डिग्री और पत्रकारिता में 7+ वर्षों के अनुभव के साथ, वे पाठकों के लिए शिक्षा, करियर, करंट अफेयर्स और सरकारी योजनाओं से जुड़ी हर छोटी-बड़ी और महत्वपूर्ण खबर लेकर आते हैं। सही, सटीक और समय पर जानकारी देना ही उनका मुख्य लक्ष्य है।
अन्य सम्बंधित खबरें