बसना : पिकअप की ठोकर से 16 वर्षीय नाबालिग घायल - CG Sandesh

बसना : पिकअप की ठोकर से 16 वर्षीय नाबालिग घायल

बसना थाना क्षेत्र के ग्राम खरोरा के उचित मूल्य की दुकान के पास पिकअप की ठोकर से 16 वर्षीय नाबालिग घायल हो गया. मामले में आरोपी पिकअप चालक के खिलाफ केस दर्ज कर लिया गया है.

ग्राम खरोरा निवासी बिहारी कलेत ने पुलिस को बताया कि 30 अक्टूबर 2024 को उसका भतीजा अमन कलेत उम्र 16 वर्ष अपने साथी डमरू डडसेना, किसान साव और विकास सामले के साथ गांव के तालाब गया था. वह शाम करीबन 07:30 बजे पैदल अपने घर वापस जा रहा था. 

तभी ग्राम गुढियारी से खरोरा जाने के मार्ग में उचित मूल्य की दुकान के पास गुढियारी की ओर से आ रही वाहन पीकअप क्रमांक CG06 HC 1100 के चालक सुनील मरावी निवासी बरिहापाली ने अपने वाहन को उतावलापन एवं उपेक्षापूर्ण ढंग से चलाते हुये लाया व अमन कलेत को पीछे से ठोकर मार दिया, जिससे उसके दाहिने हाथ व पसली में चोट लगी है. उसे ईलाज के लिये अग्रवाल नर्सिंग होम बसना में भर्ती कराया गया.

मामले की शिकायत के बाद पुलिस ने आरोपी पिकअप चालक सुनील मरावी के खिलाफ 125(a)-BNS, 281-BNS के तहत अपराध कायम किया है.


author

त्रिवेन्द्र जगत

त्रिवेन्द्र जगत एक अनुभवी डिजिटल पत्रकार और cgsandesh.com के लेखक हैं। स्नातक की डिग्री और पत्रकारिता में 7+ वर्षों के अनुभव के साथ, वे पाठकों के लिए शिक्षा, करियर, करंट अफेयर्स और सरकारी योजनाओं से जुड़ी हर छोटी-बड़ी और महत्वपूर्ण खबर लेकर आते हैं। सही, सटीक और समय पर जानकारी देना ही उनका मुख्य लक्ष्य है।
अन्य सम्बंधित खबरें