तेंदुकोना : दिवाली पर पूजा कर घर लौटी पत्नी, देर से आई है कहकर पति ने की मारपीट
तेंदुकोना थाना क्षेत्र के ग्राम बुन्देली में रात को गौरा-गौरी पूजा करके घर पहुंची महिला के साथ उसके पति ने अभी घर आ रही है कहकर अश्लील गाली गलौज कर मारपीट की. पुलिस ने आरोपी पति के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है.
ग्राम बुन्देली नवाडीह निवासी शांति चौहान ने पुलिस को बताया की वह 31 अक्टूबर को दीपावली का त्योहार होने से मोहल्ले में गौरा-गौरी का मूर्ति बिठाने से रात्रि में खाना खाकर पूजा करने गयी थी.
गौरा गौरी का पूजा अर्चना करने के बाद करीबन 12 बजे वह अपने घर आयी तो उसका पति बीरसिंग चौहान अभी घर आ रही है कहकर अश्लील गाली गलौज करने लगा एवं जान से मारूंगा कहकर हाथ थप्पड से मारपीट कर चोंट पहुंचाया. मारपीट से उसके चेहरे एवं हाथ में चोंट आई. उनके बच्चों ने बीच बचाव कर मारपीट से छुडवाया.
पुलिस ने मामले की शिकायत के बाद आरोपी बीरसिंग चौहान के खिलाफ धारा 296, 115(2), 351(2) BNS के तहत अपराध कायम किया है.