CG : नगर निगम के सामने तेज रफ्तार बाइक खंभे से टकराई, सवार द... - CG Sandesh

CG : नगर निगम के सामने तेज रफ्तार बाइक खंभे से टकराई, सवार दो युवकों की मौके पर मौत

राजनांदगांव जिले से हादसे की खबर सामने आ रही है, यहां नगर निगम के सामने सुबह 4 बजे तेज रफ्तार बाइक सवार दो युवकों की सड़क दुर्घटना में मौत हो गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने दोनों के शवों को पोस्टमार्टम के लिए अस्पताल पहुंचा दिया है। वहीं मामले में आगे कार्रवाई कर रही है।

जानकारी के अनुसार दो युवक नशे में धुत होकर बाइक से कही जा रहे थे, तभी नगर निगम के सामने एक विद्युत खंबे से जा टकराए, हादसे में दोनों युवकों की मौके पर ही की मौत हो गई। मृतक दोनों युवक शहर के स्टेशन पारा क्षेत्र के निवासी थे, पुलिस ने परिजनों को जानकारी दे दी है, वहीं मामले में आगे की कार्रवाई की जा रही है।


author

CG SANDESH

Call :- 09131581090
अन्य सम्बंधित खबरें