CG : भीषण सड़क हादसे में 8 लोगों की मौत - CG Sandesh

CG : भीषण सड़क हादसे में 8 लोगों की मौत

छत्तीसगढ़ के बलरामपुर जिले में सड़क दुर्घटना में 8 लोगों की मौत हो गई. प्राप्त जानकारी के अनुसार, राजपुर थाना क्षेत्र के बुढ़ाबगीचा लड़ुवा के पास डबरी में स्कॉर्पियो गिर गई, जिससे 8 लोगों की मौत हो गई.

वाहन में सवार सभी लोग कुसमी क्षेत्र के लरिमा से सूरजपुर जा रहे थे। रात करीब 8:30 बजे राजपुर के करीब बूढ़ा बगीचा के पास वाहन की गति तेज होने से अनियंत्रित होकर रॉन्ग साइड में जाकर डबरी में घुस गई थी।

घटना के बाद मौके पर स्थानीय लोगों ने चालक को बाहर निकाल कर अस्पताल भेजा था। इसके बाद जेसीबी की मदद से वाहन को बाहर निकाला गया तो गाड़ी जैसे ही बाहर निकली उसमें से एक के बाद एक लाशें डबरी में बाहर गिरने लगी थी। इसके कारण रेस्क्यू टीम को डबरी से शवों को निकालने में कड़ी मशक्कत करनी पड़ी।


author

CG SANDESH

Call :- 09131581090
अन्य सम्बंधित खबरें