सरायपाली : दिवाली के दिन हुए विवाद की बात पर मारपीट - CG Sandesh

सरायपाली : दिवाली के दिन हुए विवाद की बात पर मारपीट

दिवाली के दिन हुए विवाद की बात पर एक व्यक्ति ने नशे में मारपीट की. सरायपाली पुलिस ने आरोपी के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है.

दिनदयाल चौहान पिता स्व. नरसिंग चौहान उम्र 52 साल निवासी बस्ती सरायपाली गोड़पारा ने पुलिस को दी अपनी शिकायत में बताया है कि वह 3 नवम्बर 2024 को सुबह करीब 8 बजे मुन्ना सिदार के घर उर्मिला के नतनीन को लेकर उसके घर गया था. 

दिवाली के दिन मुन्ना सिदार से वाद विवाद हो गया था. इसी पुरानी विवाद को लेकर मुन्ना ऊर्फ अजय सिदार ने अपने घर में नशा में था जो अचानक दिनदयाल को देखकर झगड़ा विवाद कर हाथ में रखे लोहे के रॉड से सिर एवं बायें हाथ में मारपीट कर चोंट पहुंचाया.

पुलिस ने मामले की शिकायत के बाद आरोपी मुन्ना ऊर्फ अजय सिदार के खिलाफ 115(2)-BNS, 296-BNS, 351(2)-BNS के तहत अपराध कायम किया है.


author

त्रिवेन्द्र जगत

त्रिवेन्द्र जगत एक अनुभवी डिजिटल पत्रकार और cgsandesh.com के लेखक हैं। स्नातक की डिग्री और पत्रकारिता में 7+ वर्षों के अनुभव के साथ, वे पाठकों के लिए शिक्षा, करियर, करंट अफेयर्स और सरकारी योजनाओं से जुड़ी हर छोटी-बड़ी और महत्वपूर्ण खबर लेकर आते हैं। सही, सटीक और समय पर जानकारी देना ही उनका मुख्य लक्ष्य है।
अन्य सम्बंधित खबरें