CG : मेला देखने जा रहे तीन दोस्तों की सड़क हादसे में मौत, ते... - CG Sandesh

CG : मेला देखने जा रहे तीन दोस्तों की सड़क हादसे में मौत, तेज रफ्तार ट्रेलर और बाइक में भिड़ंत से हुआ हादसा

सक्ति। छत्तीसगढ़ के सक्ती जिले के बोडासागर में ट्रेलर वाहन और बाइक में आमने सामने जोरदार टक्कर हुई है। हादसे में बाइक सवार तीन दोस्तो की मौत हुई है, वहीं पुलिस ने दुर्घटना वाहन को जब्त कर चालक को पकड़ा है। हादसा तब हुआ जब तीनो दोस्त मेला देखने जा रहे थे। घटना डभरा थाना क्षेत्र की है।


मिली जानकारी अनुसार,, ग्राम चिखली में काली पूजा उत्सव का आयोजन कर मेला लगा हुआ था। जिसे देखने के लिए जशपुर के रहने वाले 6 दोस्त दो बाइक में मेला घूमने जा रहे थे, इस दौरान सामने से आ रही ट्रेलर वाहन और बाइक में आमने सामने जोरदार टक्कर हुई। जिससे एक बाइक में सवार तीनों युवक गिरजा राम माली,नरेश माली,डोरी लाल माली को शरीर में गंभीर चोट आई थी। घटना रविवार की रात करीबन 9.15 बजे की है, घटना की जानकारी 112 पुलिस को मिलने पर मौके पर पहुंची और तीनो घायलों को उपचार के लिए सीएचसी अस्पताल डभरा लाया गया। जहां डॉक्टर ने जांच उपरांत तीनो युवकों को मृत घोषित किया है।


डभरा पुलिस ने शव को अपने कब्जे में लेकर पंचनामा कार्यवाही करते हुए सोमवार को पोस्टमार्टम कराकर परिजनों को शव सौंप दिया गया है। वही वाहन को जब्त कर चालक को पुलिस ने पकड़ लिया। डभरा थाने में FIR दर्ज कर मामले में आगे की कार्यवाही की जा रही है।


author

CG SANDESH

Call :- 09131581090
अन्य सम्बंधित खबरें