बसना : सोने का जेवर चमकाने का झांसा देकर महिला से ठगी - CG Sandesh

बसना : सोने का जेवर चमकाने का झांसा देकर महिला से ठगी

बसना थाना क्षेत्र के ग्राम पितईपाली में जेवर चमकाने का झांसा देकर महिला से ठगी के मामले में थाने में शिकायत दर्ज करायी गई है.

ग्राम पितईपाली निवासी रोशन चौधरी ने पुलिस को बताया कि 3 नवम्बर को सुबह करीबन 8 बजे वह काम करने अपने खेत चला गया था. उसकी पत्नि रूकमणी चौधरी घर पर थी. करीबन 10 बजे रोशन की पत्नि ने रोशन को फोन कर बताया कि दो व्यक्ति मोटर सायकल में आये थे जो उनका मंगलसूत्र को साफ कर दूंगा कहकर ठग कर लेकर चले गये हैं.

तब रोशन तत्काल घर आया व अपनी पत्नि से पुछताछ किया तो उसने बताया कि दो व्यक्ति मोटर सायकल में आये थे जो बोले कि वे लोग पुराने सोने-चांदी जेवर को साफ करते हैं. सोना हो तो चमका कर सेम्पल दिखा देंगे कहने पर रूकमणी उनके झांसे में आकर अपने सोने के मंगलसूत्र करीबन 8 ग्राम पुरानी इस्तेमाली को निकालकर दी तब दोनों में से एक व्यक्ति ने मंगलसूत्र को एक प्लास्टिक पैकेट में डाला व पैकेट में पाऊडर डालकर साफ करता हूं कहकर अपने पास रख लिया. कुछ समय बाद उन लोगों ने रूकमणी को प्लास्टिक के पैकेट को वापस किया और वे लोग वहां से चले गये.

रूकमणी को शंका होने पर कुछ देर बाद प्लास्टिक के पैकेट को खोलकर देखी तो पैकेट में उसका मंगलसूत्र नहीं था, उसमें 4 नग गोटी पत्थर जैसे था तब रूकमणी को अहसास हुआ कि ठगी का शिकार हो गई है. मंगलसूत्र की कीमती करीबन 40,000 रूपये बताई गई.

पुलिस ने मामले की शिकायत के बाद अज्ञात के खिलाफ 3(5)-BNS, 318(4)-BNS के तहत अपराध कायम किया है.


author

त्रिवेन्द्र जगत

त्रिवेन्द्र जगत एक अनुभवी डिजिटल पत्रकार और cgsandesh.com के लेखक हैं। स्नातक की डिग्री और पत्रकारिता में 7+ वर्षों के अनुभव के साथ, वे पाठकों के लिए शिक्षा, करियर, करंट अफेयर्स और सरकारी योजनाओं से जुड़ी हर छोटी-बड़ी और महत्वपूर्ण खबर लेकर आते हैं। सही, सटीक और समय पर जानकारी देना ही उनका मुख्य लक्ष्य है।
अन्य सम्बंधित खबरें