तुमगांव : परिवार के साथ मातर त्यौहार मनाने जा रहे युवक के सा... - CG Sandesh

तुमगांव : परिवार के साथ मातर त्यौहार मनाने जा रहे युवक के साथ मारपीट

छोटा हाथी वाहन में परिवार के साथ मातर त्यौहार मनाने के लिए अपने मामा घर जा रहे युवक को रास्ते में रोककर चार लोगों ने मारपीट की. पुलिस ने चारों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है.

वार्ड नं. 05 तुमगांव निवासी गैंदराम पटेल ने पुलिस को बताया कि 3 नवम्बर को शाम करीब 05;15 बजे वह अपने परिवार वालों के साथ उसके भैया कोमल निषाद के छोटा हाथी वाहन क्रं. CG06 HB 4074 में बैठकर मातर त्यौहार मनाने के लिए अपने मामा घर ग्राम चिखली जाने के लिए निकले थे. इसी दौरान रास्ते में बाजार चौक तुमगांव के पास संतराम उर्फ गोलू यादव, भीखम धीवर, तीरथ पटेल तथा सागर यादव एक राय होकर छोटा हाथी वाहन को रोककर पुरानी रंजीश को लेकर वाहन में बेल्ट से संतराम उर्फ गोलू कांच को मारने लगा, जिसे मना करने पर अश्लील गाली गुप्तार करते हुए गैंदराम को गाड़ी से उतार कर हांथ मुक्का से मारपीट करने लगा एवं तीरथ पटेल अपने पास रखे धारदार वस्तु से जान से मारने की धमकी देते हुए वार किया, जिससे गैंदराम के सीने में चोंट लगी तथा भीखम व सागर यादव भी मारपीट करने लगे. मारपीट पश्चात चारो लोग वहां से भाग गये.

पुलिस ने मामले की शिकायत के बाद आरोपी संतराम उर्फ गोलू यादव , भीखम धीवर , तीरथ पटेल , सागर यादव के खिलाफ 115(2)-BNS, 126(2)-BNS, 296-BNS, 3(5)-BNS, 324(4)-BNS, 351(3)-BNS के तहत अपराध कायम किया है.


author

त्रिवेन्द्र जगत

त्रिवेन्द्र जगत एक अनुभवी डिजिटल पत्रकार और cgsandesh.com के लेखक हैं। स्नातक की डिग्री और पत्रकारिता में 7+ वर्षों के अनुभव के साथ, वे पाठकों के लिए शिक्षा, करियर, करंट अफेयर्स और सरकारी योजनाओं से जुड़ी हर छोटी-बड़ी और महत्वपूर्ण खबर लेकर आते हैं। सही, सटीक और समय पर जानकारी देना ही उनका मुख्य लक्ष्य है।
अन्य सम्बंधित खबरें