तेंदुकोना : पुरानी रंजिश की बात को लेकर अश्लील गाली गलौज और ... - CG Sandesh

तेंदुकोना : पुरानी रंजिश की बात को लेकर अश्लील गाली गलौज और मारपीट

तेंदुकोना थाना क्षेत्र के ग्राम भूरकोनी में पुरानी रंजिश की बात को लेकर अश्लील गाली गलौज करने और जान से मारने की धमकी देते हुए मारपीट के आरोप में शिकायत दर्ज करायी गई है.

ग्राम भूरकोनी निवासी बिशेसर चौहान ने पुलिस को बताया कि 3 नवम्बर को सुबह वह अपने बहिन दामाद जोधीराम ताण्डी के घर गया. जहां वे बातचीत कर रहे थे. उसके बाद बिशेसर घर जाने के लिए निकला. 

उसी समय गली में पहुंचा था तो सुरेश ताण्डी निवासी भूरकोनी बिशेसर को देखकर पुरानी रंजिश की बात को लेकर अश्लील गाली गलौज करते और जान से मारने की धमकी देते हुए हाथ में रखे डण्डा से सिर में मार दिया मारपीट करने लगा. मारपीट करने से बिशेसर के सिर एवं बांये जांघ में चोट लगी है.

पुलिस ने मामले की शिकायत के बाद आरोपी सुरेश ताण्डी के खिलाफ 115(2)-BNS, 296-BNS, 351(2)-BNS के तहत अपराध कायम किया है.


author

त्रिवेन्द्र जगत

त्रिवेन्द्र जगत एक अनुभवी डिजिटल पत्रकार और cgsandesh.com के लेखक हैं। स्नातक की डिग्री और पत्रकारिता में 7+ वर्षों के अनुभव के साथ, वे पाठकों के लिए शिक्षा, करियर, करंट अफेयर्स और सरकारी योजनाओं से जुड़ी हर छोटी-बड़ी और महत्वपूर्ण खबर लेकर आते हैं। सही, सटीक और समय पर जानकारी देना ही उनका मुख्य लक्ष्य है।
अन्य सम्बंधित खबरें