छत्तीसगढ़ में गुलाबी ठंड की दस्तक, इस तारीख से प्रदेश में गि... - CG Sandesh

छत्तीसगढ़ में गुलाबी ठंड की दस्तक, इस तारीख से प्रदेश में गिरेगा तापमान

रायपुर। छत्तीसगढ़ में ठंड ने दस्तक दे दी है। रात के तापमान में गिरावट हो रही है। अगले कुछ दिनों में ठंड और बढ़ेगी। मौसम विभाग के मुताबिक 10 से 20 नवंबर के बीच उत्तर-पूर्वी हवाओं से रात के तापमान में गिरावट का दौर शुरू होगा। फिलहाल 10 नवंबर तक रात के तापमान में बदलाव की संभावना नहीं है।



पिछले कुछ दिनों से रात्रि में ठंडकता महसूस होने लगी है। वैसे लोगों ने शॉल व स्वेटर निकालना प्रारंभ तो नहीं किया है, लेकिन लोगों ने गरम कपड़े निकालने की तैयारी शुरू कर दी है। बाजार में भी अब गरम कपड़ों की मांग शुरु हो चुकी है। दीपावली के बाद अब मौसम में तेजी से परिवर्तन की उम्मीद है। एक सप्ताह पूर्व रात में न्यूनतम तापमान 21 से 22 डिग्री सेल्सियस थी, लेकिन अब यह चार से चार डिग्री तक नीचे पहुंच गई और न्यूनतम तापमान 18 डिग्री पर जा पहुंची है।



मंगलवार को प्रदेश के 5 जिलों में दिन का तापमान 32 डिग्री से अधिक रहा। रायपुर में टेंपरेचर 33, दुर्ग 33.6, कोरबा 32.2, राजनांदगांव 32.2 और बालोद में 32.5 डिग्री रहा। दुर्ग सबसे गर्म रहा यहां अधिकतम तापमान 33.6 डिग्री रहा, जो सामान्य से 2.9 डिग्री अधिक था। 13.7 डिग्री न्यूनतम तापमान के साथ अंबिकापुर सबसे ठंडा रहा।


बारिश का मौसम खत्म होने के बाद तापमान में मामूली उतार-चढ़ाव जारी है। वहीं, सुबह और देर रात को हल्की ठंड महसूस होने लगी है। सुबह के समय हल्का कोहरा भी छाने लगा है। आने वाले दिनों में तापमान में गिरावट के साथ ही ठंड बढ़ेगी और कोहरा भी घना होने लगेगा।


मौसम विभाग के मुताबिक वर्तमान में दक्षिणी-पश्चिमी नम हवाओं का प्रभाव अधिक तो उत्तर-पूर्व से आने वाली हवाओं की गति कम हो गई है, जिसके चलते प्रदेश में बादलों की आवाजागी के साथ मौसम शुष्क हो गया है। इसके असर से अगले हफ्ते से रात के तापमान में कमी आने की संभावना है। बता दें कि आगामी 3 दिनों के दौरान सरगजुा संभाग के जिलों में न्यनूतम तापमान में 1-2°C तक की हल्की वृद्धि होने की संभावना है तथा सभी शेष सभागों के जिलों में कोई विशेष परिवर्तन होने की संभावना नहीं है।

भ्रष्टाचार को बढ़ावा और मुख्यमंत्री के जीरो टोलरेंस निति को चुनौती देता जनसंपर्क विभाग, पीजीपोर्टल, जनशिकायत, सीएमहेल्पलाइन लाइनपर की गई शिकायत सब बेअसर


अन्य सम्बंधित खबरें