CG : रिश्तेदार के यहां पैदल जा रही महिला को अगवा कर युवक ने ... - CG Sandesh

CG : रिश्तेदार के यहां पैदल जा रही महिला को अगवा कर युवक ने किया दुष्कर्म, गिरफ्तार

रायपुर। आरंग थाना क्षेत्र अंतर्गत ग्राम मोहमेला में एक महिला से दुष्कर्म की घटना सामने आई है। पीड़िता की शिकायत पर आरंग पुलिस ने आरोपी नेमीचंद ध्रुव को गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश कर दिया है।


आरंग थाना प्रभारी राजेश सिंह ने बताया कि घटना 27 अक्टूबर की है। आरोपी नेमीचंद ध्रुव का नया मकान पीड़िता के मकान के बगल में बन रहा है। इस दौरान आरोपी का पीड़िता के घर के पास आना जाना लगा रहता था। घटना के दिन दोपहर में पीड़िता अपने रिश्तेदार के यहां पैदल जा रही थी इसी दौरान आरोपी नेमीचंद ध्रुव ने जबरदस्ती पीड़िता का मुंह दबाया और उसे उठाकर अपने किराए के मकान में ले गया और पीड़िता के साथ अनाचार किया। आरोपी ने घटना के बारे में किसी को बताने पर पीड़िता को जान से मारने की धमकी दे रखा था। घटना के कुछ दिन बाद पीड़िता ने अपनी आपबीती पति को सुनाई जिसके बाद दोनों आरंग थाना पहुंचे। आरंग पुलिस ने पीड़िता की शिकायत पर आरोपी नेमीचंद ध्रुव को धारा 64(1),351(2) BNS के तहत गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश कर दिया है।

भ्रष्टाचार को बढ़ावा और मुख्यमंत्री के जीरो टोलरेंस निति को चुनौती देता जनसंपर्क विभाग, पीजीपोर्टल, जनशिकायत, सीएमहेल्पलाइन लाइनपर की गई शिकायत सब बेअसर


अन्य सम्बंधित खबरें