बसना : दो बहनों के साथ अश्लील गाली गलौज कर दी जान से मारने क... - CG Sandesh

बसना : दो बहनों के साथ अश्लील गाली गलौज कर दी जान से मारने की धमकी

बसना थाना क्षेत्र के ग्राम बरिहापाली में दो बहनों के साथ अश्लील गाली गलौज कर जान से मारने की धमकी देने के आरोप में थाने में शिकायत दर्ज करायी गई है.

थाने में दर्ज रिपोर्ट के मुताबिक, ग्राम बरिहापाली निवासी कीर्ति मंडावी मितानीन का कार्य करती है. 18 अक्टूबर 2024 को दोपहर करीबन 12 बजे कीर्ति एवं उसकी बहन शशि जगत अपने घर से बस्ती की ओर जा रहे थे. 

इसी दौरान गांव के गली में प्यारी सोनी के घर के सामने की ओर से ललित निर्मलकर एवं उनकी पत्नी गीतांजली निर्मलकर आयी व पुरानी रंजीश की बात को लेकर दोनों बहनों को ललित निर्मलकर गंदी-गंदी गाली गलौज करने लगा, जिसे मना करने पर जान से मारने की धमकी दिया.

पुलिस ने मामले की शिकायत के बाद आरोपी ललित निर्मलकर के खिलाफ 296-BNS, 351(2)-BNS के तहत अपराध कायम किया है.


author

त्रिवेन्द्र जगत

त्रिवेन्द्र जगत एक अनुभवी डिजिटल पत्रकार और cgsandesh.com के लेखक हैं। स्नातक की डिग्री और पत्रकारिता में 7+ वर्षों के अनुभव के साथ, वे पाठकों के लिए शिक्षा, करियर, करंट अफेयर्स और सरकारी योजनाओं से जुड़ी हर छोटी-बड़ी और महत्वपूर्ण खबर लेकर आते हैं। सही, सटीक और समय पर जानकारी देना ही उनका मुख्य लक्ष्य है।
अन्य सम्बंधित खबरें