बसना : मंदिर का ताला तोड़कर सामानों की चोरी - CG Sandesh

बसना : मंदिर का ताला तोड़कर सामानों की चोरी

बसना थाना क्षेत्र के ग्राम दुधिपाली के शिव मंदिर से सामानों की चोरी की खबर सामने आई है. चोरी की शिकायत के बाद पुलिस रिपोर्ट दर्ज कर जांच में जुटी हुई है.

थाने में दर्ज रिपोर्ट के मुताबिक, ग्राम दुधीपाली निवासी पूर्णचन्द्र महापात्र ग्राम दुधीपाली स्थित बंशीधर साहू के शिव मंदिर का पूजारी है. वह मंदिर के बाजू में निवास करता है. पूर्णचन्द्र महापात्र प्रतिदिन की भांति 05 नवम्बर 2024 को संध्या आरती कर 06:10 बजे मंदिर के दरवाजे में क्रमश: तीन ताला लगाकर बंद कर चाबी अपने पास रखकर अपने निवास स्थान चला गया. 

अगले सुबह 04:45 बजे मंदिर में पूजा करने के लिये गया तो पहला गेट जिसकी ऊंचाई कम है. उसका ताला खोलकर अंदर गया तो देखा कि मंदिर हाल एवं गर्भगृह के दरवाजे में लगा ताला कटा हुआ नीचे पडा था. मंदिर में चोरी के संदेह होने पर उन्होंने मेाबाईल से प्रफुल्ल साहू, प्रकाश साहू को सुचना दी. उन सभी के आने के बाद मंदिर अंदर प्रवेश कर देखने पर मंदिर में लगा एक नग डीबीआर, एक नग LED TV, एक नग एम्पलीफायर दो नग हेंड माईक, एक नग वाल फेन कीमती 22,000 रूपये किसी अज्ञात चोर ने चोरी कर ली है.

पुलिस ने मामले की शिकायत के बाद अज्ञात के खिलाफ 305(a)-BNS, 331(4)-BNS के तहत अपराध कायम किया है.


author

त्रिवेन्द्र जगत

त्रिवेन्द्र जगत एक अनुभवी डिजिटल पत्रकार और cgsandesh.com के लेखक हैं। स्नातक की डिग्री और पत्रकारिता में 7+ वर्षों के अनुभव के साथ, वे पाठकों के लिए शिक्षा, करियर, करंट अफेयर्स और सरकारी योजनाओं से जुड़ी हर छोटी-बड़ी और महत्वपूर्ण खबर लेकर आते हैं। सही, सटीक और समय पर जानकारी देना ही उनका मुख्य लक्ष्य है।
अन्य सम्बंधित खबरें