CG : पति से सताई गई महिला पर पड़ी पिता की बुरी नजर, पुलिस ने ... - CG Sandesh

CG : पति से सताई गई महिला पर पड़ी पिता की बुरी नजर, पुलिस ने किया गिरफ्तार

कोरबा। सिविल लाइन पुलिस के समक्ष एक ऐसा मामला आया जिसमें पति से परेशान महिला अपने पिता से भी परेशान हो गई और पुलिस की शरण में जा पहुंची। महिला के पिता को छेड़छाड़ और पोक्सो एक्ट के तहत गिरफ्तार कर लिया गया है


हुआ यूं की एक महिला जिसे उसके पति द्वारा तिरस्कृत किए जाने के कारण अपने पीहर यानी पिता के घर में शरण लेनी पड़ी। एसईसीएल कर्मी पिता गजेंद्र गुप्ता अपनी बेटी से मारपीट करता और अपनी नतीनी यानी बेटी की बेटी के साथ अश्लील हरकत करने लगा। मां को यह बात बर्दाश्त नहीं हुई और उसने सिविल लाइन पुलिस को इस घटना से वाकिफ करा दिया। पुलिस ने आरोपी पिता को गिरफ्तार कर लिया है।


author

CG SANDESH

Call :- 09131581090
अन्य सम्बंधित खबरें