सरायपाली : गाली गलौज करने से मना करने पर महिला पर डंडे से कि... - CG Sandesh

सरायपाली : गाली गलौज करने से मना करने पर महिला पर डंडे से किया वार

सरायपाली थाने में एक महिला ने मारपीट की शिकायत दर्ज करायी है. आरोप है कि गाली गलौज करने से मना करने पर आरोपी ने महिला पर डंडे से वार कर चोट पहुँचाया.

बरिहापाली निवासी भानुमती वैष्णव ने पुलिस को दी अपनी शिकायत में बताया है कि उसके घर से लगा हुआ पड़ोसी दिलीप चौहान पिता सुदर्शन चौहान का घर है. जो आये दिन अपने घर में अपशब्दों का प्रयोग करते हुये गाली गलौज करते रहता है. 

31 अक्टूबर 2024 करीब दोपहर 02:00 बजे दिलीप चौहान गाली गलौज कर रहा था. घर से बाहर निकलकर मना करने पर पुन: अश्लिल गाली गलौज देते हुये हाथ में पकड़े हुये लकड़ी के डंडा से भानुमती को मार दिया, जिससे उसके मस्तक पर चोंट आई है.

पुलिस ने मामले की शिकायत के बाद आरोपी दिलीप चौहान के खिलाफ 115(2)-BNS, 296-BNS के तहत अपराध कायम किया है.


author

त्रिवेन्द्र जगत

त्रिवेन्द्र जगत एक अनुभवी डिजिटल पत्रकार और cgsandesh.com के लेखक हैं। स्नातक की डिग्री और पत्रकारिता में 7+ वर्षों के अनुभव के साथ, वे पाठकों के लिए शिक्षा, करियर, करंट अफेयर्स और सरकारी योजनाओं से जुड़ी हर छोटी-बड़ी और महत्वपूर्ण खबर लेकर आते हैं। सही, सटीक और समय पर जानकारी देना ही उनका मुख्य लक्ष्य है।
अन्य सम्बंधित खबरें