कोमाखान : दोस्त के घर से लौट रहे 19 वर्षीय युवक की सड़क हादसे... - CG Sandesh

कोमाखान : दोस्त के घर से लौट रहे 19 वर्षीय युवक की सड़क हादसे में मौत

दोस्त के घर से लौट रहे 19 वर्षीय युवक की सड़क हादसे में मौत हो गई. मर्ग जांच के बाद पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है.

थाने में दर्ज रिपोर्ट के मुताबिक, प्रियांशु साहू पिता मधु साहू उम्र 19 साल निवासी सोनामुन्दी अपने मोटरसायकल क्रं. CG 06 GU 1767 से अपने दोस्त के घर ग्राम चंदरपुर गया हुआ था. जो वापस अपने घर सोनामुंदी आ रहा था. 

इसी दौरान मेन रोड NH353 पर रोड किनारे बिजली ऑफिस के सामने अपने मोटरसायकल को तेज व लापरवाहीपूर्वक चलाकर डिवाइडर से स्वयं टकराकर एक्सीडेंट हो गया. उसे ईलाज हेतु डायल 112 वाहन से C.H.C. बागबाहरा ले जाया गया, जहां डॉक्टर ने उसे मृत घोषित कर दिया. पुलिस ने बताया की घटना 21 अगस्त की है.

जांच पर मोटर सायकल चालक प्रियांशु साहू पिता मधु साहू उम्र 19 साल निवासी सोनामुन्दी का कृत्य अपराध धारा 106(1) बीएनएस का अपराध घटित करना पाये जाने से प्रियांशु साहू के विरूद्ध अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया है.


author

त्रिवेन्द्र जगत

त्रिवेन्द्र जगत एक अनुभवी डिजिटल पत्रकार और cgsandesh.com के लेखक हैं। स्नातक की डिग्री और पत्रकारिता में 7+ वर्षों के अनुभव के साथ, वे पाठकों के लिए शिक्षा, करियर, करंट अफेयर्स और सरकारी योजनाओं से जुड़ी हर छोटी-बड़ी और महत्वपूर्ण खबर लेकर आते हैं। सही, सटीक और समय पर जानकारी देना ही उनका मुख्य लक्ष्य है।
अन्य सम्बंधित खबरें