सांकरा : एक बाइक सवार ने दूसरी बाइक और सायकल को मारी ठोकर - CG Sandesh

सांकरा : एक बाइक सवार ने दूसरी बाइक और सायकल को मारी ठोकर

सांकरा थाना क्षेत्र के ग्राम ढाबाखार चौक के पास एनएच 53 रोड़ पर एक बाइक सवार ने दूसरी बाइक और सायकल को ठोकर मार दी. हादसे में बाइक और सायकल सवार घायल हो गए. पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है.

ग्राम बुडेनी थाना मगरलोड जिला धमतरी निवासी दीपक साहू ने पुलिस को बताया की वह वर्तमान में ग्राम पिरदा (बसना) के शासकीय स्कूल में शिक्षक के पद पर पदस्थ है. दीपक दीपावली पर्व के दौरान त्यौहार मनाने गृह ग्राम गया था. 05 नवम्बर को दीपक अपने मोटर सायकल क्रमांक CG 04 HT 8927 से ग्राम पिरदा जा रहा था. 

इसी दौरान शाम करीब 04:30 बजे एनएच 53 रोड़ ढाबाखार चौक के पास एक अज्ञात मोटर सायकल जो सांकरा की ओर से आ रही थी, उसने दीपक की बाइक और सामने में चल रहे सायकल सवार को ठोकर मार Dदी, जिससे दीपक के सिर व हाथ में चोट आई है. हादसे के बाद दीपक व सायकल सवार व्यक्ति को ईलाज हेतु डायल 112 वाहन से सीएचसी बसना ले जाया गया.

पुलिस ने मामले की शिकायत के बाद आरोपी अज्ञात बाइक चालक के खिलाफ 125(a)-BNS, 281-BNS के तहत अपराध कायम किया है.


author

त्रिवेन्द्र जगत

त्रिवेन्द्र जगत एक अनुभवी डिजिटल पत्रकार और cgsandesh.com के लेखक हैं। स्नातक की डिग्री और पत्रकारिता में 7+ वर्षों के अनुभव के साथ, वे पाठकों के लिए शिक्षा, करियर, करंट अफेयर्स और सरकारी योजनाओं से जुड़ी हर छोटी-बड़ी और महत्वपूर्ण खबर लेकर आते हैं। सही, सटीक और समय पर जानकारी देना ही उनका मुख्य लक्ष्य है।
अन्य सम्बंधित खबरें