स्वास्थ्य संयोजक कर्मचारी संघ चुनाव में 94% वोट से टारजन गुप... - CG Sandesh

स्वास्थ्य संयोजक कर्मचारी संघ चुनाव में 94% वोट से टारजन गुप्ता पुनः प्रदेश अध्यक्ष बने

स्वास्थ्य संयोजक कर्मचारी संघ का प्रदेश अध्यक्ष के लिए आज रायपुर मैग्नेटो मॉल में चुनाव हुआ जिसमे अपने प्रतिद्वंद्वी से 94% वोट से विजयी होकर दोबारा प्रदेश अध्यक्ष बने ।

निर्वाचन अधिकारी कमल वर्मा , जी आर चंद्रा और उमेश मुदलियार द्वारा निष्पक्ष और पुरे पारदर्शिता के साथ स्वास्थ्य संयोजक कर्मचारी संघ का चुनाव किया गया जिसमे 4 प्रत्याशी प्रदेश अध्यक्ष के दावेदार थे । कुल 90 वोट पड़े जिसमें 80 वोट प्राप्त कर टारजन गुप्ता भारी मतों से विजयी घोषित हुए। निर्वाचन अधिकारियों ने रिजल्ट पश्चात नियुक्ति पत्र प्रदान किया ।



इसी बीच प्रदेश अध्यक्ष ने प्रांतीय कार्यकारिणी का विस्तार करते हुए टीम का गठन किया, जिसमें प्रदेश उपाध्यक्ष हरीश जायसवाल एवम मिर्जा कासिम ,प्रदेश सचिव प्रवीण दीदवंशी , प्रदेश महिला प्रकोष्ठ सरोज बाघमार , प्रदेश प्रवक्ता सुरेश पटेल , प्रदेश महामंत्री आर के अवस्थी , प्रदेश आईटी प्रभारी संत साहू ,प्रदेश कोषाध्यक्ष आर के शर्मा , प्रदेश महिला प्रकोष्ठ उपाध्यक्ष रामशिला साहू , प्रदेश प्रचार प्रसार प्रकाश सिन्हा , प्रदेश सह सचिव अमृत टुंडे को बनाया गया।

भ्रष्टाचार को बढ़ावा और मुख्यमंत्री के जीरो टोलरेंस निति को चुनौती देता जनसंपर्क विभाग, पीजीपोर्टल, जनशिकायत, सीएमहेल्पलाइन लाइनपर की गई शिकायत सब बेअसर


अन्य सम्बंधित खबरें