पिथौरा : ट्रेक्टर की चपेट में आने से बाइक सवार 2 लोग घायल - CG Sandesh

पिथौरा : ट्रेक्टर की चपेट में आने से बाइक सवार 2 लोग घायल

ग्राम तुरेंगा के पास रायतुम-तुरेंगा रोड पर ट्रेक्टर की चपेट में आन से दो लोग घायल हो गए. दोनों को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है. पिथौरा पुलिस ने ट्रेक्टर चालक के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है.

ग्राम डोंगरीपाली निवासी तरूण कुमार यादव ने पुलिस को बताया कि वह कौशल विभाग रायपुर में असिस्टेन्ट मोबलाईजर के पद पर कार्यरत है. 08 नवम्बर 2024 को उसका भाई दिनेश कुमार यादव एवं स्वराज यादव ग्राम गजराडीह से ग्राम डोंगरीपाली मोटर सायकल हीरो होण्डा SS क्रमांक CG 06 A 2928 से जा रहे थे. 

सुबह करीबन 5 बजे रायतुम-तुरेंगा रोड ग्राम तुरेंगा के पास ट्रेक्टर क्रमांक CG 06 GM 7780 के चालक ने अपनी वाहन को तेज रफ्तार एवं लापरवाहीपूर्वक चलाकर सामने से ठोकर मार दी.

हादसे में दिनेश कुमार यादव के बांया हाथ, बांया पैर, चेहरा एवं स्वराज यादव के बांया पैर, चेहरा में चोट लगी है, उसे ईलाज के लिए एम्बुलेंस से सरकारी अस्पताल पिथौरा ले गया. डॉक्टर द्वारा रिफर करने पर ओम अस्पताल रायपुर में भर्ती कराया गया है, जहां दोनों का ईलाज चल रहा है.

पुलिस ने मामले की शिकायत के बाद आरोपी ट्रेक्टर चालक के खिलाफ 125(a)-BNS, 281-BNS के तहत अपराध कायम किया है.


author

त्रिवेन्द्र जगत

त्रिवेन्द्र जगत एक अनुभवी डिजिटल पत्रकार और cgsandesh.com के लेखक हैं। स्नातक की डिग्री और पत्रकारिता में 7+ वर्षों के अनुभव के साथ, वे पाठकों के लिए शिक्षा, करियर, करंट अफेयर्स और सरकारी योजनाओं से जुड़ी हर छोटी-बड़ी और महत्वपूर्ण खबर लेकर आते हैं। सही, सटीक और समय पर जानकारी देना ही उनका मुख्य लक्ष्य है।
अन्य सम्बंधित खबरें