छत्तीसगढ़ के दक्षिण भागों में बदलेगा मौसम, जानें मौसम का हाल.... - CG Sandesh

छत्तीसगढ़ के दक्षिण भागों में बदलेगा मौसम, जानें मौसम का हाल...

छत्तीसगढ़ में ठंड बढ़ने लगी है. सुबह के समय कोहरा छाने लगे हैं. बंगाल की खाड़ी से निम्न हवाओं के आगमन से प्रदेश में ठंड बढ़ने लगी है. 

मौसम विभाग के अनुसार, एक द्रोणिका दक्षिण-पश्चिम बंगाल की खाड़ी पर स्थित चक्रवती परिसंचरण व उससे सम्बद्ध निम्न दबाव क्षेत्र से लेकर उत्तरी तटीय आंध्र प्रदेश के पास पश्चिम मध्य बंगाल की खाड़ी तक समुद्र तल से 1.5 किलोमीटर ऊपर स्थित है। इसके वजह से प्रदेश नो का आगमन जारी है। यही वजह है कि प्रदेश में सुबह के समय ठंड बढ़ने लगी है।

मौसम एक्सपर्ट ने बताया कि छत्तीसगढ़ में आगामी तीन दिनों में न्यूनतम तापमान में कोई विशेष परिवर्तन होने की संभावना नहीं है। वहीं दो दिनों तक प्रदेश के दक्षिणी भागों के कुछ हिस्सों में आंशिक बादल छाए रहने की संभावना है। साथ ही आगामी दो दिनों तक प्रदेश के कुछ हिस्सों में मौसम शुष्क रहने की संभावना है।

प्रदेश में सबसे कम न्यूनतम तापमान अंबिकापुर में दर्ज किया गया है। यहां न्यूनतम तापमान 13.4 डिग्री सेल्सियस रहा। वहीं सर्वाधिक अधिकतम तापमान दंतेवाड़ा में 32.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया है। रायपुर में 32.2, बिलासपुर में 31.2, जगदलपुर में 31.4, राजनांदगांव में 31 और दुर्ग में 30.6 डिग्री सेल्सियस अधिकतम तापमान दर्ज किया गया है।

भ्रष्टाचार को बढ़ावा और मुख्यमंत्री के जीरो टोलरेंस निति को चुनौती देता जनसंपर्क विभाग, पीजीपोर्टल, जनशिकायत, सीएमहेल्पलाइन लाइनपर की गई शिकायत सब बेअसर


अन्य सम्बंधित खबरें