छत्तीसगढ़ में शराब के लिए मोबाइल एप्प लॉन्च, प्ले स्टोर से कर... - CG Sandesh

छत्तीसगढ़ में शराब के लिए मोबाइल एप्प लॉन्च, प्ले स्टोर से कर सकेंगे डाउनलोड

छत्तीसगढ़ में आबकारी विभाग ने शराब के लिए मोबाइल एप्प लॉन्च किया है. 'मनपसंद' नाम के इस मोबाइल एप्प में मदिरा खोजें, उपलब्धता देखें, मदिरा मांग, जरुरी सुचना के साथ ही शिकायत दर्ज करने का ऑप्शन उपलब्ध है. यूजर मदिरा खोज के विकल्प से दुकानों पर अपनी मनपसंद की ब्रांड सर्च कर सकते हैं. उपलब्धता देखें विकल्प से दुकान पर किस-किस ब्रांड की शराब उपलब्ध है, उनकी असल प्राइस क्या है जान सकते हैं. साथ ही यूजर इस एप्प से अपनी शिकायत भी कर सकते हैं.

मनपसंद नाम की इस मोबाइल एप्प को गूगल प्ले स्टोर से डाउनलोड किया जा सकता है.


author

त्रिवेन्द्र जगत

त्रिवेन्द्र जगत एक अनुभवी डिजिटल पत्रकार और cgsandesh.com के लेखक हैं। स्नातक की डिग्री और पत्रकारिता में 7+ वर्षों के अनुभव के साथ, वे पाठकों के लिए शिक्षा, करियर, करंट अफेयर्स और सरकारी योजनाओं से जुड़ी हर छोटी-बड़ी और महत्वपूर्ण खबर लेकर आते हैं। सही, सटीक और समय पर जानकारी देना ही उनका मुख्य लक्ष्य है।
अन्य सम्बंधित खबरें