बागबाहरा : दो बाइक में भिडंत के बाद रोड में गिरा चालक, ट्रक में दबने से मौत
बागबाहरा थाना क्षेत्र के ग्राम बिहाझर के पास NH-353 रोड पर बाइक की ठोकर से दूसरा बाइक सवार रोड पर गिर गया, जिसके बाद ट्रक में दबने से उसकी मौत हो गई. पुलिस ने बाइक चालक और ट्रक चालक के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है.
वार्ड नं. 06 लालपुर बागबाहरा निवासी बुधराम पटेल ने पुलिस को दी अपनी शिकायत में बताया है कि 12 नवम्बर को शाम करीबन 06:30 बजे शेखर पटेल ने फोन करके बताया कि तुम्हारा भाई हेमंत कुमार पटेल NH 353 मेन रोड साई राईस मिल के पास बाल आश्रम के सामने ग्राम बिहाझर के पास मोटर सायकल क्रमांक CG 04 HP 6609 एवं ट्रक में एक्सीडेन्ट होने से दबकर मौत हो गई है.
सूचना पाकर बुधराम तत्काल NH 353 मेन रोड साई राईस मिल/बाल आश्रम के सामने ग्राम बिहाझर में जाकर देखा तो वहां पर पहले से कुछ लोग इकट्ठा थे. आसपास के लोगों ने बताया कि हेमंत पटेल के शव एवं घायलों को शासकीय अस्पताल बागबाहरा भेजा गया है. बुधराम शासकीय अस्पताल बागबाहरा में जाकर कृष्णा पटेल से मिला तो बताया की हेमंत कुमार अपने भतीजा कृष्णा पटेल को मोटर सायकल क्र. CG 04 LF 9722 में बैठाकर कोमाखान अपने मोबाईल दुकान से घर ग्राम पतेरापाली वापस जा रहा था.
इसी दौरान बिहाझर बाल आश्रम के पास NH 353 रोड पर सामने से मोटर सायकल क्रमांक CG 04 HP 6609 का चालक तेज गति एवं लापरवाही पूर्वक चलाकर सामने से ठोकर मार दिया, जिससे वह रोड में गिर गया, तभी पीछे से आ रही अज्ञात ट्रक की चपेट में आने से हेमंत पटेल के सिर में गंभीर चोट आने से मौके पर ही मौत हो गई. कृष्णा पटेल के पैर में चोट लगी है एवं मोटर सायकल क्षतिग्रस्त हो गया है.
पुलिस ने मामले की शिकायत के बाद मोटर सायकल क्रमांक CG 04 HP 6609 चालक और अज्ञात ट्रक चालक के खिलाफ 106(1)-BNS, 125(a)-BNS, 281-BNS के तहत अपराध कायम किया है.