सांकरा : ट्रेक्टर चालक द्वारा अचानक रोड पर रोक देने से टकराई... - CG Sandesh

सांकरा : ट्रेक्टर चालक द्वारा अचानक रोड पर रोक देने से टकराई कार

सांकरा थाना क्षेत्र के ग्राम जामजुडा बादी टिकरा मोड के पास सलडीह रोड पर ट्रेक्टर चालक द्वारा अचानक रोड पर रोक देने से पीछे से आ रही कार टकरा गई. पुलिस ने 13 नवम्बर को ट्रेक्टर चालक के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है.

विजय बारीक पिता महादेव बारीक निवासी मोहगांव ने पुलिस को दी अपनी शिकायत में बताया है कि 2 सितम्बर को वह अपने कार क्रमांक CG 07 M 7211 से अपने दोनों बच्चे पलक बारीक और लाब्यांश बारीक के साथ अपने पत्नि प्रेमकांति बारीक का ईलाज कराने के लिए बसना गया था और ईलाज कराकर वापस अपने गांव मोहगांव आ रहे थे. 

उसी समय बादी टिकरा मोड जामजुडा के पास लाल रंग का महेन्द्रा यूवो ट्रेक्टर का चालक अपने ट्रेक्टर को तेज गति एवं लापरवाही पूर्वक चलाते हुए जा रहा था और सडक के बीचों बीच अचानक रोक देने से विजय की कार टकरा गई. हादसे में विजय के मुंह में चोट लगी है और पलक बारीक को भी चोट आई है.

पुलिस ने मामले की शिकायत के बाद आरोपी ट्रेक्टर चालक के खिलाफ 125(a)-BNS, 281-BNS के तहत अपराध कायम किया है.


author

त्रिवेन्द्र जगत

त्रिवेन्द्र जगत एक अनुभवी डिजिटल पत्रकार और cgsandesh.com के लेखक हैं। स्नातक की डिग्री और पत्रकारिता में 7+ वर्षों के अनुभव के साथ, वे पाठकों के लिए शिक्षा, करियर, करंट अफेयर्स और सरकारी योजनाओं से जुड़ी हर छोटी-बड़ी और महत्वपूर्ण खबर लेकर आते हैं। सही, सटीक और समय पर जानकारी देना ही उनका मुख्य लक्ष्य है।
अन्य सम्बंधित खबरें