पटेवा : करंट की चपेट में आने से युवक की मौत - CG Sandesh

पटेवा : करंट की चपेट में आने से युवक की मौत

पटेवा थाना क्षेत्र के ग्राम मानपुर में खेत में बिजली तार निकालते वक्त करंट की चपेट में आने से एक युवक की मौत हो गई. 13 नवम्बर को पुलिस ने मर्ग जांच के बाद केस दर्ज कर लिया है.

थाने में दर्ज रिपोर्ट के मुताबिक, राजकुमार साहू पिता गणेश राम साहू उम्र 28 वर्ष निवासी ग्राम मानपुर द्वारा गांव के आशाराम साहू का रेगहा खेत, जो प्रकाश चन्द्राकर का खेत है, जहां से राजकुमार साहू घर बाड़ी में लगे बोर पम्प के लिये अवैध रूप से बिजली कनेक्शन तार खिंचकर लाया था. उसके खंभा के पास से तार टूट गया था, जिसमें करंट प्रवाहित हो रहा था.

11 सितम्बर को दोपहर करीब 3 बजे से 06:30 बजे के मध्य राजकुमार साहू स्वयं लापरवाहीपूर्वक टुटे हुए तार को निकाल रहा था. इसी दौरान बिजली करंट लगने से उसकी मौत हो गई.

पुलिस ने मृतक राजकुमार साहू के खिलाफ अपराध धारा 106(1) BNS के तहत अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया है.


author

त्रिवेन्द्र जगत

त्रिवेन्द्र जगत एक अनुभवी डिजिटल पत्रकार और cgsandesh.com के लेखक हैं। स्नातक की डिग्री और पत्रकारिता में 7+ वर्षों के अनुभव के साथ, वे पाठकों के लिए शिक्षा, करियर, करंट अफेयर्स और सरकारी योजनाओं से जुड़ी हर छोटी-बड़ी और महत्वपूर्ण खबर लेकर आते हैं। सही, सटीक और समय पर जानकारी देना ही उनका मुख्य लक्ष्य है।
अन्य सम्बंधित खबरें