बसना : हाथ मुक्का से मारपीट कर जमीन में गिराया, FIR दर्ज - CG Sandesh

बसना : हाथ मुक्का से मारपीट कर जमीन में गिराया, FIR दर्ज

बसना थाना क्षेत्र के ग्राम छातापठार में पुरानी रंजीश को लेकर मारपीट के मामले में थाने में शिकायत दर्ज करायी गई है.

जयराम जांगडे पिता गनपत जांगडे उम्र 45 साल निवासी ग्राम छातापठार ने पुलिस को दी अपनी शिकायत में बताया है कि 13 नवम्बर को शाम करीब 07:30 बजे गांव के भूरू पिता लक्ष्माण साहू ने पुरानी रंजीश को लेकर बस्ती चौक छातापठार में जयराम को अश्लील गाली गलौज कर जान से मारने की धमकी देकर हाथ मुक्का से मारपीट किया एवं जमीन में गिरा दिया. 

मारपीट से जयराम के दोनों हाथ में एवं चेहरा में चोट का निशान है एवं दाये आंख के बगल में चोट लगी है.

जयराम ने परिवार से सलाह मशवरा के बाद थाने में शिकायत दर्ज करायी. पुलिस ने आरोपी भुरू के खिलाफ 115(2)-BNS, 296-BNS, 351(2)-BNS के तहत अपराध कायम किया है.


author

त्रिवेन्द्र जगत

त्रिवेन्द्र जगत एक अनुभवी डिजिटल पत्रकार और cgsandesh.com के लेखक हैं। स्नातक की डिग्री और पत्रकारिता में 7+ वर्षों के अनुभव के साथ, वे पाठकों के लिए शिक्षा, करियर, करंट अफेयर्स और सरकारी योजनाओं से जुड़ी हर छोटी-बड़ी और महत्वपूर्ण खबर लेकर आते हैं। सही, सटीक और समय पर जानकारी देना ही उनका मुख्य लक्ष्य है।
अन्य सम्बंधित खबरें