बसना : अचानक कार रोक देने से टकराई बाइक, चालक की मौत - CG Sandesh

बसना : अचानक कार रोक देने से टकराई बाइक, चालक की मौत

बसना थाना क्षेत्र के ग्राम छांदनपुर के पास NH53 रोड पर अचानक कार रोक देने से पीछे से आ रही बाइक टकरा गई. हादसे में बाइक चालक की मौत हो गई, वहीं पीछे बैठे 15 वर्षीय बच्चे को मामूली चोटें आई है. पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है.

थाने में दर्ज रिपोर्ट के मुताबिक, प्रवीण सिंह पिता मनफेर सिंह उम्र 45 साल निवासी ढाबाखार 13 नवम्बर 2024 को अपने रिश्ते के नाती पेलेक मुन्ना पिता नरेश मुन्ना उम्र 15 साल निवासी ढाबाखार के साथ अपने मोटर सायकल एसपी साईन सोल्ड में बैंक के काम से सरायपाली गया था. वाहन को प्रवीण सिंह चला रहा था. वे घर लौट रहे थे. 

इसी दौरान शाम करीबन 06:30 बजे ग्राम छांदनपुर के पास NH53 रोड पर मोटर सायकल के सामने चल रहे अज्ञात वाहन ब्रेजा कार के चालक ने अपने वाहन को उपेक्षापूर्ण एवं लापरवाही पूर्वक चलाते हुये बिना इण्डीकेटर दिये अचानक रोक दिया, जिससे मोटर सायकल कार से टकरा गई व मोटर सायकल में सवार प्रवीण सिंह व पेलेक मुन्ना गिर गये, गिरने से प्रवीण सिंह को गम्भीर चोट आई व उसकी मौत हो गई. पेलेक मुन्ना को साधारण चोट आई है.

मर्ग जांच के बाद पुलिस ने अज्ञात वाहन ब्रेजा कार के चालक के खिलाफ धारा 281,125(A),106(1) बीएनएस के तहत अपराध कायम कर विवेचना में लिया है.


author

त्रिवेन्द्र जगत

त्रिवेन्द्र जगत एक अनुभवी डिजिटल पत्रकार और cgsandesh.com के लेखक हैं। स्नातक की डिग्री और पत्रकारिता में 7+ वर्षों के अनुभव के साथ, वे पाठकों के लिए शिक्षा, करियर, करंट अफेयर्स और सरकारी योजनाओं से जुड़ी हर छोटी-बड़ी और महत्वपूर्ण खबर लेकर आते हैं। सही, सटीक और समय पर जानकारी देना ही उनका मुख्य लक्ष्य है।
अन्य सम्बंधित खबरें