पिथौरा : सहायक ग्रेड- 2 की स्कूटी लेकर भागा, आरोपी के खिलाफ ... - CG Sandesh

पिथौरा : सहायक ग्रेड- 2 की स्कूटी लेकर भागा, आरोपी के खिलाफ केस दर्ज

पिथौरा थाना क्षेत्र के ग्राम लहरौद के ओव्हर ब्रिज के पास से एक व्यक्ति सहायक ग्रेड- 2 की स्कूटी लेकर भाग गया. पुलिस ने आरोपी के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है.

वार्ड क्र. 03 रावणभाठापारा पिथौरा निवासी कैलाश कुमार डडसेना ने पुलिस को दी अपनी शिकायत में बताया है कि वह सहायक ग्रेड- 2 शासकीय उच्चतर माध्यमिक शाला चिखली में कार्यरत है. 16 अक्टूबर को सुबह लगभग 09-10 बजे वह अपनी स्कूटी क्रमांक CG 06 HA 7199 में लहरौद पडाव ओवर ब्रिज के नीचे काम से गया था. गांव का अनादी यादव जिसे कैलाश जानता है. 

कैलाश ने बताया की अनादी आदतन चोर है जो काठी ढाबा जाना है बोलकर स्कूटी को मांगा. कैलाश ने उसे गाड़ी नहीं दिया. कैलाश की गाड़ी में चाबी लगा था. कैलाश गाडी खड़ी कर बाथरूम करने के लिये रोड किनारे में गया. उसी समय अनादी यादव कैलाश की स्कूटी को लेकर भाग गया, जिसे कैलाश ले जाते हुए देखा है. स्कूटी की कीमती करीबन 70000 रूपये बताई गई.

पुलिस ने मामले की शिकायत के बाद आरोपी अनादी यादव के खिलाफ 303(2)-BNS के तहत अपराध कायम किया है.


author

त्रिवेन्द्र जगत

त्रिवेन्द्र जगत एक अनुभवी डिजिटल पत्रकार और cgsandesh.com के लेखक हैं। स्नातक की डिग्री और पत्रकारिता में 7+ वर्षों के अनुभव के साथ, वे पाठकों के लिए शिक्षा, करियर, करंट अफेयर्स और सरकारी योजनाओं से जुड़ी हर छोटी-बड़ी और महत्वपूर्ण खबर लेकर आते हैं। सही, सटीक और समय पर जानकारी देना ही उनका मुख्य लक्ष्य है।
अन्य सम्बंधित खबरें