सरायपाली : खेत में रखा ट्रैक्टर का नांगर चोरी - CG Sandesh

सरायपाली : खेत में रखा ट्रैक्टर का नांगर चोरी

बलौदा थाना क्षेत्र के ग्राम पलसापाली के खेत में रखे ट्रेक्टर के नांगर को किसी ने चोरी कर ली. पुलिस ने अज्ञात के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है.

सन्यासी थनापति पिता चतुर्भुज थनापति उम्र 33 साल निवासी डुमरपाली ने पुलिस को बताया कि वह ग्राम टेमरी के देवेन्द्र नायक का ट्रैक्टर ड्रायवरी का काम करता है. 

सन्यासी ने विगत दो माह पहले देवेन्द्र नायक के द्विमहानी खेत ग्राम पलसापाली में जोताई करने के बाद अपने ट्रेक्टर में लगे पुरानी इस्तेमाली लोहे का नागर कीमती लगभग 9000 रूपये को उतार कर खेत में ही रख दिया था. 16 नवम्बर 2024 को सुबह करीबन 8 बजे द्विमहानी खेत ग्राम पलसापाली खेत देखने गया था तो देखा कि नांगर किसी ने चोरी कर ली थी.

आसपास पता तलाश के बाद भी पता नहीं चला. चोरी की शिकायत के बाद पुलिस ने अज्ञात के खिलाफ 303(2)-BNS के तहत अपराध कायम किया है.


author

त्रिवेन्द्र जगत

त्रिवेन्द्र जगत एक अनुभवी डिजिटल पत्रकार और cgsandesh.com के लेखक हैं। स्नातक की डिग्री और पत्रकारिता में 7+ वर्षों के अनुभव के साथ, वे पाठकों के लिए शिक्षा, करियर, करंट अफेयर्स और सरकारी योजनाओं से जुड़ी हर छोटी-बड़ी और महत्वपूर्ण खबर लेकर आते हैं। सही, सटीक और समय पर जानकारी देना ही उनका मुख्य लक्ष्य है।
अन्य सम्बंधित खबरें