सरायपाली : स्कूल बस की टक्कर से बाइक सवार युवक घायल - CG Sandesh

सरायपाली : स्कूल बस की टक्कर से बाइक सवार युवक घायल

खपरीडिह पेट्रोल पंप से डीजल लेकर घर लौट रहे बाइक सवार युवक को स्कूल बस ने टक्कर मार दी, जिससे वह घायल हो गया. घायल युवक के पिता की शिकायत के बाद सरायपाली पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है.

विजय प्रधान पिता खितिपति प्रधान उम्र 42 वर्ष निवासी ग्राम गोहिरापाली ने पुलिस को दी अपनी शिकायत में बताया है कि उसका पुत्र सुशांत प्रधान उम्र 22 वर्ष 04 नवम्बर को मोटर सायकल क्रमांक CG06 P 2135 से ग्राम खपरीडिह पेट्रोल पंप से डीजल लेकर घर आ रहा था. 

इसी दौरान ग्राम तोरेसिंहा हाईस्कूल के सामने CG06 H 0182 स्कूल बस ने ठोकर मार दी, जिससे सुशांत प्रधान के सिर तथा अन्य जगहों में चोंटे आयी है, जिसका ईलाज अमृतमय अस्पताल रायपुर में चल रहा है.

मामले की शिकायत पर पुलिस ने 17 नवम्बर को आरोपी बस चालक के खिलाफ 125(a)-BNS, 281-BNS के तहत अपराध कायम किया है.


author

त्रिवेन्द्र जगत

त्रिवेन्द्र जगत एक अनुभवी डिजिटल पत्रकार और cgsandesh.com के लेखक हैं। स्नातक की डिग्री और पत्रकारिता में 7+ वर्षों के अनुभव के साथ, वे पाठकों के लिए शिक्षा, करियर, करंट अफेयर्स और सरकारी योजनाओं से जुड़ी हर छोटी-बड़ी और महत्वपूर्ण खबर लेकर आते हैं। सही, सटीक और समय पर जानकारी देना ही उनका मुख्य लक्ष्य है।
अन्य सम्बंधित खबरें