खल्लारी : लिफ्ट देने के बहाने महिला को लेजाकर मंगलसूत्र झपटकर भागा स्कूटी सवार
स्कूटी सवार ने एक महिला को लिफ्ट देने के बहाने कुछ दूर लेजाकर महिला के मंगलसूत्र को झपटकर लेकर भाग गया. महिला की शिकायत के बाद पुलिस ने अज्ञात स्कूटी सवार के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है.
ग्राम खल्लारी निवासी खतीजा खान ने पुलिस को बताया कि 17 नवम्बर को वह अपनी बेटी के घर महासमुंद से भीमखोज लोकल ट्रेन से आई और रेल्वे स्टेशन भीमखोज से अपने घर खल्लारी पैदल जा रही थी. खल्लारी चौक मोड के पास एक अज्ञात व्यक्ति ने बागबाहरा जाने का रास्ता पूछा, बागबाहरा जाने का रास्ता बताकर खतीजा अपने घर पैदल चली गई.
घर में 10-15 मिनट रूकने के बाद अपने मायके घर ग्राम सोरम पैदल जा रही थी तभी रास्ते में खल्लारी से पाली रोड विजय बंजारे के फार्म हाउस के पास वही अज्ञात व्यक्ति स्कूटी से आकर रूका और खतीजा को कहां जाना है पूछा. खतीजा ने सोरम जा रही कहा तो स्कूटी सवार ने कहा मैं भी खट्टा जा रहा हूँ चलो आगे ग्राम पाली तक छोड़ देता हूँ.
खतीजा उसके साथ स्कूटी में बैठकर जा रही थी. तभी कुछ दुरी पर जाकर आरोपी ने स्कूटी रोक दी. खतीजा भी स्कूटी से उतर गई. इसी दौरान स्कूटी सवार ने खतीजा के गले में पहने हुये सोने का मंगलसूत्र करीबन 6 ग्राम किमती करीबन 19,500 रूपये को झपट मारकर ग्राम पाली की ओर भाग गया.
पुलिस ने मामले की शिकायत के बाद अज्ञात के खिलाफ 304(2)-BNS के तहत अपराध कायम किया है.