खल्लारी माता मंदिर के पास रोड़ पर हथियार लहराकर लोगों को डराने वाला गिरफ्तार
खल्लारी माता मंदिर के पास रोड़ पर धारदार कत्तल नुमा हथियार लहरा कर लोगों को भयभीत करने वाले युवक को पुलिस ने गिरफ्तार किया है.
पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार, 17 नवम्बर को मुखबिर की सुचना पर पुलिस खल्लारी मंदिर के पास रोड़ पर पहुँची, जहाँ संजय ध्रुव पिता साधुराम ध्रुव उम्र 19 वर्ष निवासी संतोषी नगर भीमखोज लोहे की धारदार कत्तल नुमा हथियार लहराते दिखा, जिसे पुलिस ने घेराबंदी कर पकड़ा.
पुलिस ने आरोपी के कब्जे से लोहे की धारदार कत्तल नुमा हथियार जिसकी फल की लम्बाई 12 इंच फल की चौडाई 3इंच को बरामद किया.
आरोपी का कृत्य अपराध धारा 25, 27 आर्म्स एक्ट के तहत अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया है.
अन्य सम्बंधित खबरें