बागबाहरा : रात को छत की ओर से घर में घुसकर की तोड़फोड़ - CG Sandesh

बागबाहरा : रात को छत की ओर से घर में घुसकर की तोड़फोड़

बागबाहरा के वार्ड नंबर 4 में छत की ओर से घर में घुसकर तोड़फोड़ करने के मामले में थाने में शिकायत दर्ज करायी गई है. पुलिस ने 18 नवम्बर को अज्ञात के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है.

लखन लाल देवांगन पिता स्व. सुभाऊ राम देवागंन निवासी वार्ड नं 04 पुराना थाना पारा बागबाहरा ने पुलिस को दी अपनी शिकायत में बताया है कि 16 अक्टूबर 2024 को रात करीब 2 से 2.50 बजे किसी अज्ञात व्यक्ति द्वारा छत की ओर से घर में घुसकर मोटर सायकल को गिराया गया है एवं खिड़की की जाली खिंचकर गिराया गया और दूसरे खिड़की के जाली को धारदार हथियार से काटा गया है एवं वहां पर रखे हुये चिमटा, दिये को अंदर फेंका गया है.

पुलिस ने मामले की शिकायत के बाद अज्ञात के खिलाफ धारा 331(4) ,324(2) ,62 BNS के तहत अपराध कायम किया है.


author

त्रिवेन्द्र जगत

त्रिवेन्द्र जगत एक अनुभवी डिजिटल पत्रकार और cgsandesh.com के लेखक हैं। स्नातक की डिग्री और पत्रकारिता में 7+ वर्षों के अनुभव के साथ, वे पाठकों के लिए शिक्षा, करियर, करंट अफेयर्स और सरकारी योजनाओं से जुड़ी हर छोटी-बड़ी और महत्वपूर्ण खबर लेकर आते हैं। सही, सटीक और समय पर जानकारी देना ही उनका मुख्य लक्ष्य है।
अन्य सम्बंधित खबरें