तेंदुकोना : शराब के नशे में उत्पात मचाते व्यक्ति को पुलिस ने... - CG Sandesh

तेंदुकोना : शराब के नशे में उत्पात मचाते व्यक्ति को पुलिस ने पकड़ा

तेंदुकोना थाना अंतर्गत बुंदेली चौकी क्षेत्र के ग्राम नवाडीह में शराब के नशे में उत्पात मचा रहे व्यक्ति को पुलिस ने पकड़ा.

पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार, 16 नवम्बर नवाडीह में गाँव का ही परदेशी दीवान आम जगह में शराब पीकर उत्पात मचा रहा था. ग्रामीणों ने इसकी सुचना फोन के माध्यम से पुलिस को दी.

सुचना पर पुलिस पहुंची और आरोपी को शासकीय अस्पताल पिथौरा ले जाकर शराब पीने का मुलाहिजा करायी. आरोपी परदेशी दीवान पिता फूल सिंग दीवान उम्र 52 वर्ष निवासी नवाडीह को पुलिस ने गिरफ्तार किया तथा समक्ष जमानतदार पेश करने पर जमानत मुचलका पर रिहा किया गया. आरोपी के विरूद्ध धारा 36(च)(2) छ0ग0 आबकारी अधिनियम के तहत कार्रवाई की गई.


author

त्रिवेन्द्र जगत

त्रिवेन्द्र जगत एक अनुभवी डिजिटल पत्रकार और cgsandesh.com के लेखक हैं। स्नातक की डिग्री और पत्रकारिता में 7+ वर्षों के अनुभव के साथ, वे पाठकों के लिए शिक्षा, करियर, करंट अफेयर्स और सरकारी योजनाओं से जुड़ी हर छोटी-बड़ी और महत्वपूर्ण खबर लेकर आते हैं। सही, सटीक और समय पर जानकारी देना ही उनका मुख्य लक्ष्य है।
अन्य सम्बंधित खबरें